Untitled design 2022 07 03T234453.167

नई दिल्ली, 03 जुलाई ( दिल्ली चिड़ियाघर में दो साल के बाद पहली बार रविवार को 13 हजार पर्यटक
वन्यजीवों का दीदार करने पहुंचे।

कोविड-19 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब एक दिन में इतनी संख्या में पर्यटक

आए। चिड़ियाघर के निदेशक धर्मदेव राय ने बताया कि पर्यटकों के लिए स्लॉट आधारित व्यवस्था को डेढ़ महीने
पहले खत्म कर दिया गया था। अब चिड़ियाघर में पर्यटक पहले की तरह आ सकते है। लेकिन टिकट उन्हें

ऑनलाइन ही खरीदना होगा। बता दें कि कोविड संक्रमण के कारण वर्ष 2020 के मार्च महीने में चिड़ियाघर को एक
साल से अधिक समय के लिए बंद कर दिया गया था।

इसके बाद चिड़ियाघर वर्ष 2021 में खोला गया। पर्यटकों के
लिए ऑनलाइन टिकट व्यवस्था की शुरुआत की गई थी।

सीमित संख्या में पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा था।

लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आने पर कुछ समय के लिए चिड़ियाघर दोबारा बंद हो गया।

फिर संक्रमण के
मामलों में कमी आने पर चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए खोला गया था।