e879b01a e9ab 4a37 9323 50a194be7774

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में विधान भवन का लोकार्पण किया

लखनऊ : 19 फरवरी, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना की उपस्थिति में विधायी डिजिटल वीथिका का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधान मण्डल देश का सबसे बड़ा विधान मण्डल है। इस विधायी डिजिटल वीथिका के माध्यम से उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के वर्ष 1887 से अब तक के सम्पूर्ण विधायी इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं को देखा जा सकता है।

af037996 7059 4316 9f52 d71c108215eb

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान मण्डल के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा प्राप्त कर विधान मण्डल के सदस्यगण व हमारे युवा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। लखनऊ आने वाले अतिथिगण भी इस डिजिटल वीथिका के माध्यम से हमारे विधायी इतिहास को जान सकेंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, विधान मण्डल के सदस्यगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।