priyanka chopra

Anant-Radhika

Priyanka Chopra At Anant Radhika Wedding

Priyanka Chopra At Anant Radhika Wedding

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दुनिया के तमाम बड़े सेलेब्स पहुंचे हैं। हजारों लोग आज अपने बिजी शेड्यूल से कीमती समय निकालकर इस कपल की शादी के साक्षी बनने आए हैं। इस गेस्ट लिस्ट में देसी गर्ल का नाम भी शामिल था। अब विदेश से आई प्रियंका चोपड़ा भी शादी में नजर आ रही हैं। अपनी बहन की शादी में भले ही प्रियंका दिखाई न दी हों लेकिन देश के सबसे आमिर आदमी के बेटे की शादी देसी गर्ल ने मिस नहीं की।

देसी गर्ल के आगे बाकी हसीनाएं पड़ीं फीकी

वहीं, अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने सारा अटेंशन ग्रैब कर लिया है। एक्ट्रेस बेहद ही हॉट लग रही हैं और उनके आगे बॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम हसीनाएं फीकी दिख रही हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत येलो कलर के लहंगा चोली में तैयार होकर आई हैं। एक्ट्रेस ने वैसे तो देसी लुक लिया लेकिन उनका ब्लाउज काफी विदेशी है। दरअसल, प्रियंका का ब्लाउज कुछ ज्यादा ही बोल्ड दिख रहा है।

 

ब्लाउज है बेहद बोल्ड

एक्ट्रेस न सिर्फ अपना कर्वी फिगर दिखा रही हैं, बल्कि बोल्ड लुक वाले इस ब्लाउज में अपना क्लीवेज भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस लुक में प्रियंका को देखने वालों की सांसें धीमी पड़ गई हैं। वो इतनी हॉट लग रही हैं कि बाकी हसीनाओं के लिए कम्पटीशन बढ़ गया है। वहीं, सिर्फ लुक से ही नहीं वो हर तरह से स्पॉट लाइट में बनीं हुई हैं। कभी अपने पति निक जोनस के साथ रोमांस करते हुए उनका वीडियो सामने आ रहा है तो कभी वो जमकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: Anant Ambani का वेडिंग लुक रिवील, इस चीज पर टिकीं सभी निगाहें

डांस ने उड़ाया गर्दा

दूल्हे राजा की एंट्री के दौरान प्रियंका ने जमकर डांस किया है। बॉलीवुड के तमाम सितारों की भीड़ में भी प्रियंका अलग ही शाइन कर रही हैं। उनक एक वीडियो मुकेश अंबानी के साथ भी वायरल हो रहा है। मुकेश अंबानी जैसे ही प्रियंका को देखते हैं वो एक्ट्रेस को वार्म वेलकम देने के लिए हग करते हैं। अब शादी का ये इनसाइड नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे देसी गर्ल इस शादी में खूब एन्जॉय कर रही हैं।

priyanka chopra 1