देहरादून। उत्तराखंड से मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गये छात्रों के आने का सिलसिला जारी है। अब तक राज्य के 72 छात्र यहां पर पहुंच गए हैं।
जबकि आज छह छात्र एआई 1942 की फ्लाइट से आए हैं। इन छात्रों में सुश्री प्रियंका जिला देहरादून, मोहम्मद अहमद गौरी जिला हरिद्वार, निपुल चौधरी जिला हरिद्वार, सुश्री धैर्यवी चौहान जिला उधमसिंह नगर, शिवांक कुमार जिला देहरादून, सुश्री शिवानी नेगी जिला पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।
उत्तराखंड के छात्र यूक्रेन से फ्लाइट संख्या 6E-12 द्वारा आज सुबह 8:30 बजे आ रहे हैं। इस फ्लाइट में 4 उत्तराखंड के छात्र इदरीस उधमसिंह नगर, मनीष टिहरी गढ़वाल, आफताब हरिद्वार, मंथन हरिद्वार। जबकि 6 छात्र आइएएफ हिंडन एयरबेस से भी आ रहे हैं।
दिल्ली में अब तक उत्तराखंड के कुल 63 छात्र यूक्रेन से वापस आ चुके हैं। जिनमें सुश्री मनदीप कौर जिला उधमसिंह नगर, चंदन प्रीत चौहान जिला देहरादून, सुश्री स्वाति रतूड़ी जिला हरिद्वार, अर्श मलिक जिला उधमसिंह नगर, जयेश रावत जिला पौड़ी गढ़वाल, सुश्री मनदीप कौर जिला उधमसिंह नगर भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

