नई दिल्ली, 07 मार्च उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दसवीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म
करने का मामला सामने आया है।
पड़ोस में रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक ने नशे में पीड़िता की छत पर वारदात
को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर
आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
15 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ ज्योति नगर इलाके में रहती है। वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार रात
पीड़िता का पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया था।
वह घर पर अकेली थी। रात 9 बजे के करीब पीड़िता नीचे
का दरवाजा बंद कर टहलने के लिए छत पर चली गई। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक कूद कर उसकी
छत पर आ गया। वह शराब के नशे में था।
आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया और शोर मचाने पर
जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद वह मौके से फरार हो गया।
पीड़िता तुरंत नीचे पहुंची और फोन कर
अपने भाई को मामले की जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की
शिकायत पर पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

