Untitled design 2022 03 26T135457.624

लखनऊ, 26 मार्च योगी सरकार-2 की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को लोकभवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में अगले तीन महीने तक
गरीबों को मुफ्त राशन योजना को बढ़ा दिया गया है।

अब अगले तीन माह तक प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को
निशुल्क राशन मिलता रहेगा।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता कर कहा कि हमने पहले इसे तीन महीने के लिए शुरू किया
था। इसके बाद इसे दिसंबर से मार्च तक बढ़ाया गया। यह योजना मार्च 2022 के लिए थी।

अब इस योजना को
कैबिनेट बैठक में बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब इसे तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है।

इससे आगे तीन महीने के लिए लोगों को राशन मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार लोक संकल्प वादों
को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना से 15 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

लोकभवन के मीडिया सेंटर में
प्रेस वार्ता के दौरान योगी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और
सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।