नई दिल्ली, 26 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने
मंगलवार को ‘करगिल विजय दिवस’ पर शहीदों को नमन किया और सेना के शौर्य व वीरता का स्मरण किया।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हमारे जांबाज जवानों ने करगिल युद्ध में
हिंदुस्तान की जीत का परचम लहराया था।
सेना ने अपने शौर्य और वीरता से तिरंगे पर कभी आंच नहीं आने दी।
देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रत्येक सेनानी को श्रद्धांजलि।’’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘करगिल युद्ध में अपने शौर्य व पराक्रम से तिरंगे की आन-बान-शान
की रक्षा करने वाले सभी सैनिकों को नमन।
युद्ध में शहीद हुए सभी सैनिकों व सैन्य अधिकारियों को मेरी भावपूर्ण
श्रद्धांजलि। देश हमेशा आपके बलिदान का ऋणी रहेगा। जय हिंद!’’
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी ‘विजय दिवस’ पर शहीदों को नमन
किया।
भारतीय सेना ने लद्दाख में करगिल के ऊंचे पतर्वतीय इलाकों में करीब तीन महीने चले युद्ध के बाद जीत की
घोषणा करते हुए
26 जुलाई 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का एलान किया था। भारत की जीत को याद
करने लिए 26 जुलाई को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

