6c1b7fa7 c181 4b23 b147 4369ef97771d

इंडिया सावधान न्यूज़

लखनऊ बिसौली जिला शोध प्रमुख बदायूँ भा.जा.पा. नीति एवं शोध विभाग भा.जा.पा. महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र,श्रीमती प्रवेश सिन्हा उत्तर प्रदेश ने सभी वर्गों और सभी समाज को लोगों से आह्वान किया

कि हम सब भारत वासियों को सभी धर्मों के लोगों को अपने पर्वों से उठकर इस पर्व को मनाने का काम करेंगे और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीनों दिन तक 13 अगस्त से 15  अगस्त तक देश भर में

20 करोड़ से अधिक घरों पर इस अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराकर अपनी आजादी के अमृत महोत्सव को धूम धाम के साथ मनाएं श्रीमती सिन्हा ने कहा कि

इस अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जिसमें सभी सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान शामिल होंगे।

इसके साथ सभी नागरिकों को अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम टि्वटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हर-घर तिरंगा अभियान क्या है
प्रवेश सिन्हा ने वार्तालाप के दौरान कहा कि दुनिया भर में भारतीयों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से

अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है।

यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में आलोक में राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिकों के समर्पण और ध्वज से जुड़े व्यक्तिगत जुड़ाव के प्रतीक में काम करेगा।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

इस अभियान के लिए प्रत्येक नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महत्वपूर्ण अभियान है।

हर घर तिरंगा फहराने का उद्देश्य क्या है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के दौरान देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घरों में तिरंगा लगाने और इसे फहराने के लिए

प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री का कहना है कि इस अभियान के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना एवं जनभागीदारी की भावना से देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ

के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाना है। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक नागरिक द्वारी अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान को लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि इस साल देश का

प्रत्येक नागरिक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है जिसमें हर घर 13 से 15 अगस्त के बीच भारत के प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों में  तिरंगा को लहराएंगे।

जिससे देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जुड़ाव और लगाव अधिक गहरा होगा।

इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
प्रवेश सिन्हा ने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति

जागरूकता बढ़ाना है। भारत में राष्ट्रीय ध्वज को कैसे नियंत्रित किया जाता है यह भारत के ध्वज संहिता 2002 भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग,

प्रदर्शनी और फहराने पर गाइडलाइन प्रोवाइड करता है। भारत का ध्वज संहिता 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया था। जो कि प्राइवेट पब्लिक और गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ध्वज के प्रदर्शन को नियंत्रित करता है।