Untitled design 2022 08 09T163646.601

शाहजहांपुर, 09 अगस्त  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लाइसेंस
बनवाकर हथियार खरीदने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह
जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वकील पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावजों के जरिये डबल बैरल बंदूक, राइफल और पिस्तौल
का लाइसेंस बनवाया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अरविंद सिंह के मुताबिक, रोजा थाना क्षेत्र में रहने वाले वकील अरविंद मिश्रा की पत्नी
ने सोमवार रात सूचना दी कि उसके पति ने उस पर गोली चलाई है,

जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची
और आरोपी के घर से फर्जी पते से हासिल की गई एक रिवाल्वर बरामद की।

उन्होंने बताया कि वकील ने नकली लाइसेंस का इस्तेमाल करके एक राइफल, डबल बैरल बंदूक और पिस्तौल
खरीदी थी, जिसे उसने खुद बनाया था।

सिंह के अनुसार, आरोपी अरविंद मिश्रा के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस
ने मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।