Untitled design 2022 08 12T231418.488

नोएडा, 12 अगस्त  मोरना स्थित नोएडा डिपो से जन्माष्टमी पर मथुरा के लिए दस अतिरिक्त बसें
चलेंगी। इसमें गोवर्धन और वृंदावन के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जब तक यात्री डिपो में पहुंचेंगे, तब तक

उन्हें बसें मिलेंगी। नोएडा डिपो में 144 बसें हैं। यहां से मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, हाथरस, एटा, कासगंज,
बरेली, लखनऊ, आयोध्या,

कालागढ़, बिजनौर, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून समेत अन्य शहरों के लिए बसें चलती
हैं।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि 18 अगस्त को जन्माष्टमी के चलते मथुरा के लिए
बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मथुरा के लिए 15 बसें चलती हैं। इसमें ऐसी बसें भी हैं, जो मथुरा

कट से होते हुए आगरा के लिए जाती हैं। इसके अलावा एक बस गोवर्धन और तीन बसें वृंदावन जाती हैं। उन्होंने
कहा कि यात्रियों की संख्या के अनुसार इन स्थानों के लिए बसें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि दो दिन अतिरिक्त

बसों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसमें 18 अगस्त और 19 अगस्त शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को हर
30 मिनट पर बस उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ बसें गाजियाबाद के कौशांबी बस डिपो से भी जोड़ी जाएंगी। बसें

नोएडा डिपो से चलकर कौशांबी पहुंचेंगी और वहां से यात्रियों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मथुरा के लिए
निकलेंगी।