649ce705 023b 448f 8833 2f698d10a741

इंडिया सावधान न्यूज़

लखनऊ बदायूं बिसौली भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को सम्पूर्ण देश में मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा।

वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह का उपहार भेंट किया। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसी क्रम में

जनपद के थाना बिसौली में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। भाजपा “नीति एवं शोध विभाग” महिला मोर्चा जिला प्रमुख प्रवेश सिन्हा ने थाने पर जाकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया।

राखी बांधने से हर्षित पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें उपहार भेंटकर रक्षा करने का संकल्प जताया।

इस अवसर पर एलआईसी डेवलपमेंट ऑफिसर प्रदीप सिन्हा भी मौके पर मौजूद रहे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व है।

यह पर्व भाई को जीवन भर बहन की सुरक्षा करने का संदेश देता है।