Untitled design 2022 08 25T224140.326

पलवल, 25 अगस्त  दहेज में बाइक, जेवरात व नकदी नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता के
साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता के जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शिकायत
करने पर घरवालों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की
शिकायत पर पति, ससुर, जेठानी व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी सविता ने वीरवार को बताया कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक महिला ने पुलिस

को दी शिकायत में कहा है कि 25 फरवरी 2015 में उसकी शादी जिला मथुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी
में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए।

शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने
लगा। ससुर एक लाख रुपये व बाइक की मांग करता,

जबकि जेठ सोने की चैन की मांग करता। दहेज न मिलने
पर शादी के कुछ माह बाद ही घर से निकाल दिया।

उसके बाद उसकी ननद-नंदोई गलती मानकर उसे ससुराल ले
गए। साल 2017 में उसे फिर से घर से निकाल दिया। 2018 में उसने मायके में ही बेटे को जन्म दिया तो उसे

फिर से ससुराल ले गए। साल 2020 में उसे फिर से घर से निकाल दिया। पंचायत करने के बाद वह फिर से
ससुराल गई। साल 2021 में जेठ ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

उसने विरोध किया तो पति,
ससुर, जेठ व जेठानी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

उसके पिता बार-बार मिन्नत कर रहे हैं, परंतु उसे
सुसराल में रहने नहीं दिया जा रहा है।

पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला
दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।