Untitled design 2022 10 03T223532.612

ट्रांस हिंडन, 03 अक्टूबर। टीएचए की रामलीला में सोमवार को रावण अंगद संवाद, त्रिजटा
एवं सीता संवाद और सेतु बंधन का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम को माता सीता का लंका में

होने की खबर मिलती है तो रामलीला मंचन देखने आए श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। इस दौरान जय
श्रीराम की घोष से रामलीला मैदान गूंज उठा।

श्री हरि रामलीला ट्रस्ट के तत्वाधान में वसुंधरा सेक्टर-एक के रामलीला मैदान में सोमवार को
हनुमान जी द्वारा माता सीता के लंका में होने की खबर मिलने पर दोनों भाई भगवान राम और

लक्ष्मण प्रसन्न हो उठते है। दोनों भाइयों की खुशी देखकर श्रद्धालु भी झूम उठते है। अंगद का दूत
बनकर रावण की नगरी लंका पहुंचते है। जहां रावण और अंगद का संवाद होता है। मंचन में रावण

दरबार मे अंगद अपना पैर पृथ्वी पर जमा देते है। रावण, अंगद के पैर उठाने का प्रयास करता है।
अंगद अपना पैर हटाकर रावण को उपदेश बड़ा रोचक और मनोरंजक रहा। अंगद का वापस भगवान

श्रीराम के पास आना और भगवान राम द्वारा युध्द की घोषणा करने के साथ लक्ष्मण द्वारा सेना को
चार भागों मे बांटकर चारों दिशाओं से लंका को घेरने के दृश्य का मंचन किया गया। इंदिरापुरम के

न्यायखंड-एक स्थित धरोहर रामलीला में सोमवार को भगवान राम द्वारा शिव की आराधना के साथ
नल नील के नेतृत्व मे समुद्र में सेतु बंधन का मंचन किया गया। लंका राजमहल में रानी मंदोदरी

द्वारा रावण को समझाने का दृश्य हुआ। उसके बाद भगवान राम द्वारा वानर राज सुग्रीव से मंत्रणा
कर अंगद को दूत बनाकर लंका में रावण को समझाने के लिए भेजा गया। वसुंधरा सेक्टर-सात में

प्राचीन संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला सेवा समिति, वैशाली सेक्टर-दो स्थित मां
दुर्गा रामलीला कमेटी और रामायण कला संगम समिति ने रामलीला का मंचन किया।