Untitled design 2022 10 13T232748.114

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। देश में सितंबर 2022 में वार्षिक आधार पर 92 प्रतिशत की
वृद्धि के साथ 3,07,389 यात्री वाहनों की बिक्री हुयी। वाहनों की बिक्री में यह उछाल त्योहारी

मौसम और आपूर्ति में सुधार के कारण आया है। कार, यूटिलिटी वाहन और वैन समेत कुल यात्री
वाहनों की बिक्री का आंकड़ा सितंबर 2021 में 1,60,212 इकाई थी। ऑटो उद्योग संगठन सोसाइटी

ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने गुरुवार को अपने मासिक डाटा रिपोर्ट में बताया

कि घरेलू बाजार में कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री 73.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 50,626
इकाई रही जबकि एक वर्ष पूर्व समान माह में यह संख्या 29,191 थी।

इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 17,35,199 इकाई दर्ज
की गयी। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले सुधार हुआ है। उन्होंने कहा,“ हमें विश्वास है कि
ऑटो उद्योग अक्टूबर माह में अच्छा प्रदर्शन करेगा, जिसमें दो बड़े त्योहार दशहरा और दिवाली है।

सीएनजी के दामों में उछाल, उच्च रेपो दर और रूस-यूक्रेन संघर्ष चिंता का विषय है और इसका आने
वाले महीनों में बाजार पर असर पड़ सकता है।”

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2022 में कुल 24,79,256 वाहनों का उत्पादन हुआ, जिसमें यात्री,
तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रीसाइकल्स शामिल हैं, जबकि जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में

73,53,039 वाहनों का उत्पादन हुआ। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा,“ उद्योग के
लिए सितंबर अच्छा रहा है जिसमें पहली छमाही में वाहनों की उच्च बिक्री का रिकॉर्ड बना और

वाणिज्यिक वाहनों के क्षेत्र में मांग के स्थिर रुझान दिखा।” उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मांग

में तेजी नहीं आने के कारण किफायती दाम वाले दो पहिया और यात्री वाहनों की बिक्री चिंता का
विषय है।