फरीदाबाद, 22 जुलाई भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्मू की जीत पर शुक्रवार को जिला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्र मनाया।
इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडों व मिठाईयां
खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जिला कार्यकारिणी
सदस्य टिपरचंद शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ बल्लभगढ़ विधानसभा में घर-घर जाकर मिठाईयां बांटी और श्रीमती
मुर्मू की जीत पर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर गोपाल शर्मा ने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपने पूरे जीवन में
अपने समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में लगा दिया।
समाज और देश की सेवा के पथ के बीच अपनों का साथ छुटता चला गया। श्रीमति मुर्मू का एक समाजसेवक और
पार्षद से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना,
भारत में मजबूत लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण है। इस अवसर पर जिला
महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,
सचिन गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा
जिलाध्यक्ष लाजर रंजीत सिंह और अजरौंदा मंडल के महामंत्री संदीप बंसल
और मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ ढोल
की थाप पर नाचते हुए और मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया ।

