नई दिल्ली, 12 जून राजधानी में 17 जून से हल्की बारिश के बाद तापमान कम होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते 16 जून तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
फिलहाल मौसम को देखते हुए 16 जून को हल्की बारिश व बूंदाबादी होने का अनुमान है। वहीं, 17 व 18 जून को
भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक
रविवार को दिनभर तेज लू चलीं। यहां करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
दिनभर अधिकतम
तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जो सामान्य से
अधिकतम पांच डिग्री व न्यूनतम में चार डिग्री तक अधिक था।
मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहेगा। इस दिन हल्की बारिश के आसार
हैं। 17 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और 18 जून को 38 डिग्री रहने के आसार हैं। दोनों दिन
हल्की बारिश होगी। वहीं, 13 से 15 जून के बीच अधिकतम तापमान 43 से 41 डिग्री तक रहने का आसार हैं। इन
तीन दिन 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ सालों में 12 से 14
जून के बीच सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। वहीं, 15 से 19 जून
के बीच अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। बता दें कि 11 जून को
मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन पश्चिमोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में किसी बदलाव की संभावना
नहीं है।
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक पूर्वानुमान के मुताबिक 15 जून तक दिल्ली के
अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की स्थिति बनी हुई है।
16 जून से यहां बारिश के आसार हैं। 15 जून तक पूर्वी
और मध्य भारत के हिस्सों में मानसून के बढ़ने की स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

