Untitled design 2022 04 06T002047.424

अमरावती, 05 अप्रैल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी मंगलवार को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी रवाना हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने
यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी के शाम 5 बजे के आसपास प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री रात में दिल्ली में ही ठहरेंगे।

मुलाकातों के दौरान मुख्यमंत्री पोलावरम परियोजना और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम से संबंधित मुद्दों पर बात
कर सकते हैं। रेड्डी और मोदी की इस साल यह दूसरी मुलाकात होगी।