मुंबई, 25 मार्च अभिनेता अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अपनी माँ मोना कपूर को याद कर सोशल
मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। आज अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर को गुजरे 10 साल हो गए हैं।
उनकी बरसी पर अर्जुन कपूर ने माँ के साथ अपनी और बहन अंशुला की बचपन की तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर
शेयर की है।
अर्जुन अक्सर अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मोना कपूर एक बिजनेस वूमेन और
प्रोड्यूसर थी। वह मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूट स्टूडियो की सीईओ रहीं।
अपने कार्यकाल में उन्होंने सफलतापूर्वक
;बिजनेस एड्स; और ;मशीन एक्सपोर्ट्स; संभाला। मोना ने 2005 में इंडियन टेली अवार्ड्स के जूरी मेंबर के रूप में
भी काम किया।
उन्होंने हेरा फेरी, युग, विलायती बाबू और कैसे कहूं जैसे सफल टेलीविजन शो का निर्माण किया।
मोना ने साल 1983 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी का
तलाक हो गया जिसके बाद मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुल की परवरिश की थी। अर्जुन कपूर की मां और
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर कैंसर से पीड़ित थी और आज ही के दिन साल 2012 में उनका देहांत हो
गया था।

