Untitled design 2022 09 18T000553.776

लोनी, 17 सितंबर  वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे दबंगों ने वन
विभाग के अधिकारियों जानलेवा हमले का प्रयास किया।

हालांकि, मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले
ही आरोपी फरार हो गए। वनविभाग के अधिकारियों ने जेसीबी को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर

दिया है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लोनी थाने में तहरीर भी दे दी है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पार्क, वनविभाग, बंजर और नगर पालिका की
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत शासन-प्रशासन की है।

शनिवार को अहमदनगर नवादा
में वनविभाग की करीब 400 वर्ग गज भूमि पर कब्जे की नीयत से भू-माफिया ने ईंट आदि डलवा

दी। इसके अलावा जेसीबी से झाड़ियां भी साफ करा दी थीं। विधायक को इसकी जानकारी हुई तो
उन्होंने निजी सचिव से वनविभाग के अधिकारियों को सूचित किया।

वन विभाग के अधिकारी मौके
पर पहुंचे तो वहां मौजूद भू-माफिया जीत सिंह उसके पुत्रों और साथियों ने अधिकारियों को पहले जान

से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन पर हमले का प्रयास भी किया। वनविभाग के रेंजर अशोक
कुमार गर्ग ने बताया कि भू-माफिया वनविभाग की करीब 400 वर्ग गज भूमि पर अवैध कब्जे का

प्रयास कर रहे थे। उनकी जेसीबी जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी गई है। इसके बाद जीत सिंह,
उसके पुत्रों और साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लोनी थाने में तहरीर दे दी गई है।