Untitled design 2022 04 06T150514.839

भोपाल, 06 अप्रैल  भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।

इसके पहले श्री चौहान ने यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर ध्वज फहराया। श्री चौहान पार्टी कार्यकर्ताओं के
साथ ध्वज थाम कर फेरी में भी शामिल हुए।

श्री चौहान ने भाजपा की टोपी लगाकर पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के
साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान राज्य के कई मंत्री,

पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में
कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसके पहले श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए

समर्पित संगठन भाजपा के स्थापना दिवस की भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। यह दिन हमें
राष्ट्र सेवा के पावन व्रत और अंत्योदय के उत्थान के संकल्पों की याद दिलाता है।

देश और समाज हित ही परम
ध्येय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्गदर्शन में पार्टी से जुड़े सभी
लोग शिक्षित,

समर्थ और नये भारत के निर्माण के प्रयासों में जुटे हैं। श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल
उपाध्याय और अटल जी के सपनों का भारत हम सब मिलकर बनायेंगे। वहीं पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष
विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल से सटे बैरसिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।