नई दिल्ली, 12 अप्रैल राजधानी दिल्ली को हल्के बादलों की वजह से पांच दिन बाद लू से राहत मिली।
मंगलवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि यह अब भी
सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।
राजधानी दिल्ली के लोग पिछले लगभग 12 दिनों से झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे थे। दिल्ली की मानक
वेधशाला सफदरजंग के आंकड़ों के अनुसार पांच दिनों से लू की स्थिति बनी हुई थी।
लेकिन मंगलवार सुबह से ही
मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय सूरज की चमक थोड़ी कमजोर
दिखी। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में छिटपुट बादलों की मौजूदगी बढ़ने लगी।
इसके चलते दिन के पूरे हिस्से
में तेज धूप नहीं हुई। इससे तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।
सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री
ज्यादा है। एक दिन पहले सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इस तरह
बादलों के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5
डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, आर्द्रता का स्तर 65 से लेकर 29 फीसदी
तक दर्ज किया गया।
2017 के बाद सबसे ज्यादा लू
दिल्ली के लोगों ने अप्रैल महीने में वर्ष 2017 के बाद सबसे ज्यादा लू वाले दिनों का सामना किया। मौसम विभाग
के आंकड़ों को मुताबिक 2017 के अप्रैल महीने में छह दिन लू वाले थे।
इस बार अप्रैल के महीने में अभी तक पांच
दिन लोगों को लू का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी अप्रैल के बाकी दिनों को देखते हुए यह माना जा रहा है
कि इस बार लोगों को ज्यादा लू का सामना करना पड़ेगा।
तीन दिन तक बनी रहेगी हल्के बादलों की मौजूदगी
मौसम विभाग का अनुमान है
कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक आसमान में छिटपुट बादलों
की मौजूदगी बनी रहेगी।
इसके चलते धूप पहले जैसी तीखी और तेज नहीं होगी और लोगों को लू से राहत मिलती
रहेगी। हालांकि, शुक्रवार के बाद से फिर तापमान में तेजी से इजाफा होगा और रविवार तक फिर से लू की स्थिति
बन सकती

