IMG 20220729 WA0031
गौरीगंज,अमेठी।(आरएनएस ) संसद में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने
अमर्यादित व्यवहार को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर मार्ग को जाम कर दिया।
 जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ।स्मृति ईरानी मुर्दाबाद, अपमान करना बंद करो, ये दीवाने कहाँ चले,जेल चले भाई जेल चले इत्यादि नारों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय से  जुलूस की शक्ल में कांग्रेस
कार्यकर्ता आगे बढ़े जैसे ही डीएम आवास और कोतवाली से आगे बढ़े तेजी पीछे -आगे चल रही भारी पुलिस फोर्स ने आगे बढ़कर तेजी से घेर लिया। कांग्रेस आंदोलनकारियों ने तेजी से आगे बढ़ना चाहा जहां सब्जी मंडी चौराहे पर पुलिस ने घेर
लिया,मजबूरन हाइवे सब्जी मंडी चौराहा जाम कर दिया गया।पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रस्साकसी के विरुद्ध कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का पुतला फूंक दिया।हाथापाई और रस्साकसी के विरुद्ध पुलिस ने गिरफ्तारी कर लियाया।इस
अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि स्मृति ईरानी द्वारा किया गया अपमान घोर निंदनीय है,यदि उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया  तो कांग्रेस जबरदस्त विरोध आंदोलन व प्रदर्शन करेगी।।प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि
उनका यह कृत्य पूरे देश के कांग्रेस जनों को आहत किया है।। गिरफ्तार किए जाने वालों में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,  एम एल सी दीपक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र विवेकानंद पाठक,आशीष शक्ल,शुभभ सिंह,शकील इदरीसी, पूर्व विधायक
सुरेंद्र विक्रम,फरहान वारसी,प्रशान्त त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी,अर्जुन पासी,सदाशिव यादव,वेदप्रकाश त्रिपाठी.राम बरन कश्यप,धर्मेन्द्र शुक्ला,मतीन
अहमद,राजू ओझा,सुनील सिंह, चुन्नू सिंह ,सुब्रत इत्यादि, चुन्नू सिंह प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी मौजूद रहे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस अपने वाहन से पुलिस लाइन ले गरीब तब जाकर विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ।