b2808869 ee2d 469d a8f3 9a1aa1652402

इंडिया सावधान न्यूज़

हल्द्वानी। यहां कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने बड़ी संख्या में उपजिलाधिकारी कोर्ट हल्द्वानी पहुंच

कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी का जमकर दुरुपयोग कर भाजपा संगठन की तरह उन से काम करवा रही है।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, एन बी गुणवंत, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, हरेंद्र बोरा, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा,

कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पीसीसी संजय किरौला, प्रदेश महासचिव तारा सिंह नेगी, महेश कांडपाल ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ईडी सीबीआई जैसी संस्थाओं को अपनी कठपुतली बनाकर विपक्ष के नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है

जो निंदनीय है। सभी वक्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी देश के नेता हैं। जिनको देश की जनता बहुत प्यार करती है केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी

निरंकुशता वह हठधर्मिता का परिचय दे रही है।

इस मौके पर सरदार गुरदीप सिंह, विमला सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, शशि वर्मा, नीमा भट्ट, जया कर्नाटक, भगवती बिष्ट,

निर्मला जोशी, कमला तिवारी, जीवन सिंह कार्की, गोविंद सिंह बगड़वाल सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।