Untitled design 2022 07 30T004406.568

नई दिल्ली, 29 जुलाई  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने बजट
का 25 फीसदी शिक्षा पर खर्च करती है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को हैप्पीनेस उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
कहा कि बीते सात वर्षों में दिल्ली सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए 90 हजार करोड़ रुपये खर्च कर

चुकी है। इन पैसों को स्कूलों के भवन निर्माण, शौचालय बनवाने से लेकर सुरक्षा और उत्तम शिक्षा के लिए खर्च
किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि जो पैसे बच्चों की शिक्षा के लिए खर्च किए जा रहे हैं वह एक तरह का

इनवेस्टमेंट है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों के चौमुखी विकास के लिए सतत काम कर रही है। राज्य के
बच्चे अच्छा इंसान बन सकें इसके लिए काम किया जा रहा है। वह कट्टर देशभक्त बन सकें इसके लिए उन्हें

प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षा पूरी करने पर उनके हाथ में रोजगार हो सके इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर दिन 18 लाख बच्चे एक साथ मेडिटेशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों पर

आज पढ़ाई और परिवार का दबाव होता है। ऐसे में दिल्ली के बच्चों का इमोशनल बैलेंस ठीक रहे इसके लिए
हैप्पीनेस क्लास चलाई जा रही है। जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं।