Untitled design 2022 05 03T014738.062
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ, समस्त, उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, तथा समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुये बताया कि शासन द्वारा
जरूरतमंद दिव्यंागजन को आर्थिक सहायता का लाभ पहुँचाने हेतु दिव्यांगजनों के भरण पोषण योजना (दिव्यांग पेंशन), यूनिक आई डी कार्ड एवं दिव्यांगजन को स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना संचालित है।
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना से लाभान्वित किये जाने से पूर्व उनका विकास खण्ड/तहसील स्तर पर चिन्हांकन/परीक्षण किया जाना आवश्यक है।
उन्होेने बताया कि नगरीय क्षेत्र सेे सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा ग्रामीण क्षेत्र में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा कि वह सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपालों/कर्मचारियों/ग्राम प्रधान
तथा ग्राम सचिव के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराकर शिविर में उपस्थित रहकर कार्यक्रम के अनुसार पात्र वृद्धजनों तथा दिव्यांग पेंशन एवं सहायक उपकरण के पात्र व्यक्तियों को शिविर में भेजेगें। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सम्बन्धित
खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मास्क तथा सेनिटाईजर का प्रयोग कराते हुए उचित दूरी पर मेज, कुर्सी इत्यादि लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए शिविर का आयोजन प्रातः 09ः00 से अपरान्ह् 2ः00 बजे तक कार्यक्रम के अनुसार किया जायेगा।

उन्होने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाएँ तथा समाज कल्याण द्वारा संचालित योजनाएँ हेतु 11.05.2022 को विकास खण्ड हस्तिनापुर में, 12.05.2022 विकास खण्ड मवाना में 13.05.2022 को कार्यालय नगर पालिका परिषद् मवाना में, 17.05.2022 को विकास खण्ड परीक्षितगढ़ में, 18.05.2022 को विकास

खण्ड माछरा में, 19.05.2022 को कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत किठौर में 20.05.2022 को विकास खण्ड खरखौदा में, 21.05.2022 को विकास खण्ड रजपुरा में, 23.05.2022 को विकास खण्ड रोहटा में, 24.05.2022 को विकास खण्ड जानी में, 25.05.2022 को विकास खण्ड सरूरपुर मेरठ में,

26.05.2022 को विकास खण्ड सरधना में, 27.05.2022 को कार्यालय नगर पालिका परिषद् सरधना में, 28.05.2022 को विकास खण्ड दौराला में, 30.05.202 को विकास खण्ड मेरठ में, 31.05.2022 को नगरीय

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कंकरखेड़ा में, 01.06.2022 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रजबन में, 02.06.2022 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पल्हैडा में, 03.06.2022 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कसेरू बक्सर में,
04.06.2022 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ब्रहमपुरी में, 06.06.2022 को जिला चिकित्सालय मेरठ में, 07.06.2022 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तारापुरी में, 08.06.2022 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जाकिर कालोनी में, 09.06.2022 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नंगला बट्टू में,

10.06.2022 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य इस्लामाबाद केन्द्र में, 13.06.2022 को विकास भवन परिसर, मेरठ में  कार्यक्रम निर्धारित गया है। उन्होने बताया कि जनपद के किसी भी आयोजित चिन्हांकन शिविर के छूटे लाभार्थी  अगले

किसी भी आयोजित शिविर में अपना पंजीकरण करा सकते है। उक्त आयोजित शिविरों में दिव्यांगजन के आधार व मोबाइल दिव्यांग पेंशन लेखा से लिंक भी किये जाएगंे।