आनी। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ विकास खण्ड आनी इकाई आनी अपनी मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चित कालीन पेन डाउन हड़ताल पर चले गए हैं।
महासंघ की आनी इकाई के अध्यक्ष ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड आनी के सभी पंचायत सचिव,सहायक अभियंता और तकनीकी सहायक आदि आनी के विकास खण्ड कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे हैं।
संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि उनका विभाग में विलय किया जाए।
जो पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ी है, लेकिन सरकार उसे मानने के बजाय उसमें कई तरह के पेच फंसाकर लटका रही है।
फलस्वरूप जिला परिषद कर्मचारियों ने मांग न माने जाने तक पेन डाउन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर पहले ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका था
हड़ताल में जिला प्रतिनिधि पूर्ण चन्द,जिला कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र,आनी इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपाल शर्मा, मुख्य सलाहकार प्रेम ठाकुर,उपाध्यक्ष प्रताप सिंह,सलाहकार सन्तोष कुमार,कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंह,महासचिव
सौभाग्या,सचिव विशु भारती,सह प्रभारी राहुल कुमार,मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मधु,शिव राम,जीवानन्द,इन्द्र सिंह,लाल सिंह,रिम्पी,ध्यान सिंह,कृष्ण चन्द सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया।

