Untitled design 2022 08 16T011302.019

नोएडा, 15 अगस्त (। मोरना स्थित नोएडा डिपो की बसें मंगलवार से अतिरिक्त फेरे नहीं लगाएंगी। पहले
की तरह अंतिम बस रात नौ बजे तक डिपो से मिलेगी।

अभी तक यात्री पहुंचने तक बस डिपो से मिल रही थी।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि दस से 15 अगस्त तक रक्षाबंधन के कारण बसों के
अतिरिक्त फेरों की सुविधा यात्रियों को दी गई थीं।

सबसे अधिक यात्रियों ने मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर,
आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज आदि शहरों की बसों में सफर किया है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 24 घंटे बसें
सड़कों पर थी। उन्होंने कहा कि अब जन्माष्टमी पर यात्रियों को मथुरा,

वृंदावन और गोवर्धन के लिए अतिरिक्त
बसों की सुविधा देने की तैयारी है। 10 अतिरिक्त बसें आरक्षित की जाएंगी।