Untitled design 2022 07 20T200231.065

पटना, 20 जुलाई  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सात मोचरें की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक
पहली बार होने जा रही है।

यह बैठक पटना में 30 और 31 जुलाई को होने वाली है, जिसमें भाजपा के अध्यक्ष के
पी नड्डा भी शामिल होंगे। इस बैठक की तैयारी को लेकर बिहार भाजपा जुटी हुई है।

बिहार भाजपा की बुधवार को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक हुई जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि देश में पहला मौका है, जब भाजपा के
सातों मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यसमिति की

बैठक एक साथ होने जा रही है। इसमें देश के सभी राज्यों से सभी संबंधित मोचरें के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी दो दिवसीय प्रवास पर बिहार में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पटना इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा, भाजपा की पहली बार संयुक्त मोचरें की बैठक
आयोजित होने जा रही है। इसी के निमित्त बुधवार को यहां बैठक हुई।

इधर, इस बैठक को अगामी चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस बैठक में मोर्चा से जुड़े सभी प्रदेश और
राष्ट्रीय पदाधिकारी भी भाग लेंगे।