Untitled design 2022 10 25T234420.394

गाजियाबाद, 25 अक्टूबर  बीते कई दिनों से गंगाजल आपूर्ति बंद होने से परेशान टीएचए
और नोएडा के लोगों को गुरुवार से गंगाजल मिलेगा। वार्षिक सफाई के बाद सोमवार को हरिद्वार से

गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया है। प्लांट पर पानी पहुंचने और पानी शोधन के बाद 27 अक्तूबर
की सुबह से टीएचए में गंगाजल आपूर्ति घरों तक शुरू हो जाएगी। पांच अक्तूबर को वार्षिक सफाई के

चलते गंगनहर बंद कर दी गई थी। सात अक्तूबर से टीएचए में लोगों को गंगाजल मिलना बंद हो
गया। गंगाजल बंद होने पर जीडीए और नगर निगम लोगों को 151 नलकूप से पानी भेज रहा है।

कई नलकूप खराब होने और गंदा पानी आने से लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों को करीब 20
दिन से एक समय भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, राजेंद्र

नगर, शहीदनगर, कौशांबी, डेल्टा कॉलोनी के काफी लोग परेशान हैं जबकि प्रताप विहार के प्लांट से
टीएचए को करीब 50 क्यूसेक गंगाजल मिल रहा था। नगर निगम जलकल जेई सोमेंद्र तोमर ने

बताया कि 24 अक्तूबर को पानी छोड़े जाने की पुष्टि हुई है। करीब 72 घंटे बाद प्रताप विहार पानी
पहुंचेगा। गंगाजल प्लांट के परियोजना प्रबंधक उन्मेश शुक्ला का कहना है कि प्लांट पर बुधवार को

पानी पहुंच जाएगा। इसके बाद पानी शोधित कर गुरुवार सुबह से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।