नोएडा, 20 मार्च नोएडा में वेस्ट टू वंडर पार्क (वर्डस ऑफ वंडर) बनने जा रहा है। ये प्रदेश का पहला
पार्क होगा, जिसमें 7 वंडर्स के अलावा जंगली जानवरों के ऐनिमेटिड स्टैच्यू होंगे।
प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक में
इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। पार्क का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।
नोएडा के महामाया फ्लाई-वे के नीचे करीब 20 एकड़ में इस पार्क को बनाया जाएगा।
जिसमें वेस्ट से 7 वंडर्स
बनाए जाएंगे। अभी प्राधिकरण ने प्लास्टिक से आगरा का ताजमहल और बौद्ध स्तूप और गांधी के चरखे का
निर्माण किया है। जिनको एक्सप्रेस-वे के किनारे बने ग्रीन बेल्ट में रखा गया है।
इसी तरह वंडर्स को भी यहां बनाने
का प्रस्ताव है। पार्क में ऐनिमेटिड जंगली जानवरों की एक गैलरी बनाई जाएगी। जिसमें डायनासोर के अलावा ऐसे
जीव-जंतु जो विलुप्तता की कगार हैं, उनको दिखाया जाएगा।
इनके बारे में भी बताया जाएगा, जो सीधे तौर पर
वन्य जीव संरक्षण को इंडीकेट करेगा। ये जानवर कब आए, विलुप्त कैसे हुए, क्या कारण रहे। इसके अलावा बच्चों
के लिए एमुजमेंट पार्क और मनोरंजन के साधन भी होंगे।
डिजाइन तैयार करने के लिए सलाहकार कंपनी हायर
पार्क का डिजाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी का चयन
कर लिया गया है।
जिससे डिजाइन तैयार करवाकर आगामी बोर्ड में इसे रखा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के
साथ ही टेंडर जारी कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
पार्क में प्रवेश के लिए देना होगा किराया
प्राधिकरण ओएसडी इंदू प्रकाश ने बताया कि पार्क में प्रवेश के लिए टिकट लगाया जाने पर भी विचार किया जा
रहा है। क्योंकि ये पार्क अपने आप में काफी अलग थीम पर होगा। इसका रखरखाव भी काफी करना होगा।

