GPUkVRbWQAAa ik

इस प्लान से INDIA सरकार! Akhilesh, Mamata, Uddhav, Kejriwal, Tejaswi ‘तैयार’! जानिए कैसे?

एनडीए में सरकार बनाने की तैयारियों के बीच INDIA क्या कर रहा है?

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद एनडीए केंद्र में सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। पीएम मोदी आज शाम प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। इससे पहले एनडीए के नेताओं ने प्रेसिडेंट से मिलकर सांसदों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बीच विपक्ष से खबर है कि यहां भी खिचड़ी पक रही है। जानकारी के अनुसार इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के बाद सर्वाधिक सीटों वाले अखिलेश यादव गठबंधन के बाहर के नेताओं को मनाने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव को यह जिम्मेदारी दी है कि वे इंडिया गठबंधन के इतर अन्य नेताओं से बात कर इंडिया में आने के लिए मनाएं। इस कड़ी में अखिलेश नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बात कर सकते हैं।

बता दें कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के जन्मदाता है। इस गठबंधन की पहली बैठक पटना में हुई थी। जिसकी मेजबानी सीएम नीतीश कुमार ने की थी। ऐसे में एनडीए की सरकार बनाने की तैयारियों के बीच इंडिया की ओर से यह पहल की गई है। अब देखना यह है कि कभी 2019 में पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता की मुहिम छेड़ने वाले चंद्रबाबू और इंडिया गठबंधन के जनक नीतीश कुमार को मनाने में अखिलेश यादव सफल हो पाते है या नहीं।