Untitled design 2022 03 24T205348.364

गाजियाबाद, 24 मार्च लोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में एक बदमाश को
गिरफ्तार किया है।

बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह
लूट की कई वारतादों में शामिल था, जो कई थानों से वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, लोनी पुलिस ने
मोटरसाईकिल सवार एक बदमाश को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया,

तो बदमाश चिरोड़ी नहर की तरफ
तेज गति से मोटरसाईकिल पीछे मोड़कर भागने लगा। साथ ही पुलिस पर गोलियां चलानी भी शुरू कर दीं। उसकी
जवाबी कार्रवाई में लोनी पुलिस ने भी बदमाश की घेराबंदी करनी शुरू कर दी।

बदमाश पुलिसकर्मियों को निशाना
बनाकर फायरिंग करने लगा। जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलानी शुरू कर दी।

जिसमें पुलिस की एक गोली
बदमाश के एक पैर में लग गई। इससे वह घायल हो गया और जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस टीम ने मौके पर
पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहान
निवासी अफसर पुत्र मिन्नु के रूप में हुई है। बदमाश लोनी थाना क्षेत्र की लूट,

शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र से 14 लाख
की लूट सहित अन्य थानों से लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा था।