PM Modi Speech at BJP Headquarter 2

देश में तीसरी बार NDA की सरकार बनना तय’ बीजेपी मुख्यालय में बोले पीएम मोदी

PM Modi Speech at BJP Headquarter (2)

 लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने 234 सीटों का आंकड़ा पा कर लिया है। एनडीए की सरकार बनती है तो पीएम मोदी लगतार तीसरी बार पीएम बनेंगे। चुनाव नतीजों के बीच पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। यहां वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके इस प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं। आज बड़ा मंगल का दिन है। देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना तय है।

पीएम ने अपने भाषण के दौरान चुनाव आयोग को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज की ये जीत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास के मंत्र की जीत है।

 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में यह पहली बार है कि कोई गठबंधन तीसरी बार देश में लगातार सरकार बनाने जा रहा है। नड्डा ने आगे कहा कि मोदी का कहना है देश को आगे लेकर जाना है। इसी के लिए वे काम करते हैं। विपक्ष के लोग लोक लुभावने वादे कर सरकार बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में 3 सीटों से 77 पर पहुंचे तो उसकी चर्चा नहीं होती। कहते हैं हम हार गए। आज ओडिशा में पहली बार पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीतकर धूम मचाने लगते हैं। वे भूल जाते हैं कि देश मोदी के साथ है।