Untitled design 2022 04 01T211749.620

नई दिल्ली, 01 अप्रैल  उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में लेंटर डालने वाली मशीन का कैरियर टूटकर
गिरने से एक मजदूर घायल हो गया।

घायल 30 वर्षीय महेंद्र को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने
उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मृतक महेंद्र मूलरूप से उत्तर प्रदेश
के हमीरपुर के रहने वाले थे। वह गोकुलपुरी में किराये पर रहते थे। परिवार में पत्नी मीरा देवी व बच्चे हैं।

महेंद्र
बुधवार को भजनपुरा स्थित ठाकुर हलवाई वाली गली में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे।

मकान में
तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था, तभी मशीन का कैरियर टूटकर नीचे खड़े महेंद्र पर गिर गया।

जिससे वह
गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पत्नी मीरा और सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया पर उनकी जान नहीं बच
सकी।