प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लालकुआं पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं में गरीबों और किसानों के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने वाले हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को इस भव्य जीत की बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर श्री धामी ने कहा कि पार्टी हाईकमान जल्द ही इस पर निर्णय करेगा। इस दौरान उन्होंने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी प्रदेश क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।

