Untitled design 2022 08 13T235845.968

नई दिल्ली, 13 अगस्त  आजादी के अमृत महोत्सव के बीच राजधानी के बाजारों में विशेष सजावट की
गई है। सरोजिनी नगर, चांदनी चौक, कमला नगर, नेहरू पैलेस, लाजपत नगर बाजार के मुख्य चौराहों से लेकर

अंदर गलियां तक तिरंगे के रंग में नजर आ रहे हैं। व्यापारी संगठनों की तरफ से कार्यक्रम भी आयोजित किए जा
रहे हैं। शनिवार को सदर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

सदर बाजार में तिरंगा यात्रा पहाड़ी धीरज से शुरू होकर बहादुरगढ़, कुतुब रोड चौक, मेन सदर बाजार, 12 टूटी
चौक, सदर थाना रोड से होते हुए नबी करीम सिंघाड़ा चौक से निकलकर कुतुब रोड पार्किंग पर समाप्त हुई।

फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व वाइस चेयरमैन राकेश यादव ने
कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा होता है। इसी उद्देश्य के लिए तिरंगा यात्रा

निकाली गई थी, जिसमें स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। उधर, दा बुलियन मर्चेंट

एसोसिएशन व दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन चांदनी चौक की तरफ से भी तिरंगा झंडा फहराया
गया। इस मौके पर तिरंगे झंडे भी दुकानों व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगाए गए।

स्कूल कैब पर लगाए तिरंगे झंडा
शनिवार को दिल्ली के सभी स्कूल कैब चालकों ने अपनी गाड़ी पर तिरंगा झंडा लगाकर बच्चों को ट्रांसपोर्ट की

सुविधा प्रदान की। स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन के अध्यक्ष रामचंद्र का कहना है कि राजधानी के अंदर करीब 35

हजार स्कूली कैब चलती हैं और सभी ने तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव बनाया।