Untitled design 2022 07 10T175016.127

मुंबई, 10 जुलाई ( महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने शिवसेना के 53 विधायकों को व्हिप उल्लंघन पर
नोटिस जारी किया है।

विधि मंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने नोटिस जारी कर सभी से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा
है।

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और एकनाथ शिंदे के विश्वासमत प्रस्ताव के बाद शिवसेना और शिंदे गुट ने एक-
दूसरे के विधायकों पर व्हिप उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखा था।

पत्र में शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील शिंदे ने 40 विधायकों और शिंदे गुट के चीफ व्हिप भरत गोगावले ने 13
विधायकों पर व्हिप उल्लंघन का आरोप लगाया था।

इससे पहले विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल ने शिंदे गुट के 16 विधायकों पर पार्टी विरोधी काम करने
पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

शिंदे गुट ने इस नोटिस को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस पर 11
जुलाई को सुनवाई होनी है।