Untitled design 2022 07 17T143623.701

नई दिल्ली, 17 जुलाई  आखिरकार कालिदास के मेघ दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान हो गए। पिछले 24
घंटे से आसमान पर बादलों का डेरा है। मौसम सुहाना है।

बारिश हो रही है। हवा में ठंडक होने से उमस छू मंतर
है। दिल्ली में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 20 जुलाई तक धीरे-धीरे बारिश होती रहेगी। 21 जुलाई से दिल्ली-
एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश शुरू होगी।

आज भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और
हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

स्काईमेट वेदर का कहना है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान
और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती

है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, गुजरात और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ
एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंतरिक महाराष्ट्र,
गुजरात के कुछ हिस्सों,

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और
तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

उधर, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल और असम के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालात गंभीर हो
गए हैं।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया गया है। गुजरात के नौ जिलों
में रेड अलर्ट है।