ce959f93 5887 4491 b7f2 a870cbaa111e

इंडिया सावधान न्यूज़

लालकुआं। बीते दिनों लालकुआं कोतवाली क्षेत्र घोड़ानाला में महिला से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल मंत्री भुपेन्द्र पाठक को पुलिस ने आज सुबह बिन्दूखत्ता से गिरफ्तार कर लिया है

आरोपी भाजपा नेता पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था।

बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बिन्दुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा मंडल मंत्री भुपेन्द्र पाठक को घोड़ानाला निवासी एक महिला से छेड़छाड़ एवं मारपीट के केस में गिरफ्तार

कर लिया है वह पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था आरोपी को आज अदालत के समक्ष पेश करने तैयार चल रही हैं।

वहीं लालकुआं कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बंलवत सिंह कम्बोज ने बताया कि बीती 7 जुलाई कि रात्री घोड़ानाला निवासी एक महिला ने बिन्दुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा नेता भुपेन्द्र पाठक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं

मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 352, 323, 504, 506

आईपीसी कि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर कारवाई शुरू कर दी जिसके बाद उसे न्यायालय पेश किया जायेगा।