Untitled design 2022 04 02T213744.052

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 02 अप्रैल  हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान आंध्र प्रदेश में
रियल एस्टेट बाजार में काफी तेजी आई।

वर्ष 2020-21 की तुलना में संपत्तियों का पंजीकरण 20.69 फीसदी और
इससे मिलने वाला राजस्व 35.70 फीसदी बढ़ गया।

आंध्र प्रदेश के विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) रजत भार्गव ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि राजस्व (स्टॉंप
एवं पंजीयन) विभाग को वित्त वर्ष

2021-22 में 7,327.24 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जिनमें से 5,991
करोड़ रुपये संपत्ति के लेनदेन से मिले।

इससे पहले के वित्त वर्ष 2020-21 में विभाग ने 5,399.41 की राजस्व
अर्जित की थी जिसमें से 4,567 करोड़ रुपये संपत्ति ब्रिकी लेनदेन से मिले थे।

भार्गव ने कहा, ‘‘2021-22 में 20.76
लाख संपत्ति दस्तावेजों का पंजीकरण हुआ था जो 2020-21 की तुलना में 20.69 फीसदी अधिक है। इससे कुल
राजस्व 35.70 फीसदी बढ़ गया।’’