Untitled design 2022 10 03T000822.620

ग्रेटर नोएडा, 02 अक्टूब। शहर में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे
प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शहर के शिक्षण संस्थान और सरकारी

कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में गांधी जयंती
पर दौड़ हुई। इसमें विजेता खिलाडियों को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने सम्मानित किया।

कलेक्ट्रेट के सभागार में गांधी जयंती पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र का
अनावरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. की अध्यक्षता में एक विचार

गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी एल बलराम सिंह, अपर
जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार, मजिस्ट्रेट कोमल

पंवार, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, मुख्य
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल शामिल हुई।

ग्रेनो के फादर एग्नेल स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न
गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रमिला वास द्वारा

ध्वजारोहण किया गया तथा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों द्वारा चित्रकला
प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर

हिस्सा लिया। इस दौरान शिवानी शर्मा, दीपिका शर्मा, मनमीत कौर शैलजा शर्मा प्रिया सक्सेना
विक्टर जॉन एवम डॉ प्रीति शर्मा शामिल हुई।