Untitled design 2022 05 27T234246.021

नई दिल्ली, 27 मई (शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने जगतपुरी के एक मकान में छापेमारी कर
सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने एक महिला समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने
आरोपियों के पास से पासा, करीब चार लाख पांच हजार रुपये, 262 टोकन व अन्य सामान बरामद किया है। सट्टे

का संचालन फरीदाबाद से हो रहा था। महिला के अलावा सभी आरोपी फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

शाहदरा के डीसीपी आर.सत्य सुंदरम ने बताया कि स्पेशल स्टाफ टीम को जगतपुरी के एक मकान में सट्टा चलाने
की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो सट्टा संचालकों समेत 16 लोगों गिरफ्तार कर लिया। सट्टे

का संचालन अमित अरोड़ा व ललित गांधी कर रहे थे। जबकि महिला मकान की मालिक है। वहीं, अन्य आरोपी
योगेश अग्रवाल, वीरेंद्र पुत्र योगेश कुमार, मोहित कपूर,

रोहित, सौरभ, तेजेंदर, सुनील कुमार, मिथुन तनेजा, राजेश

कुमार, हनी कपूर और राजेश खेल रहे थे। पुलिस को जांच में पता चला कि अमित अरोड़ा और ललित गांधी पर
फरीदाबाद में भी पहले से सट्टे का केस दर्ज हैं। दोनों ने जगतपुरी में आरोपी महिला से एक रात के लिए 15

हजार रुपये पर मकान को किराए पर लिया था। दोनों आरोपी पिछले डेढ़ महीने में 11 अलग अलग स्थानों पर
सट्टे का संचालन कर चुके हैं। पासा व टोकन से सट्टे को खेला जा रहा था।