Untitled design 2022 08 21T000641.984

नई दिल्ली, 20 अगस्त जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस के एक हेडकांस्टेबल की बाइक डिवाइडर से टकरा
गई। हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

घटना शुक्रवार देर रात को तब हुई जब पुलिसकर्मी एक शख्स को
समन देने के लिए जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय सुनील दत्त सोनीपत के रहने वाले थे। वह ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में तैनात
थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी निवासी एक शख्स को समन देने के लिए सुनील सरकारी बाइक से

रोहिणी के लिए रवाना हुए। वह मुकुंदपुर फ्लाईओवर से नीचे उतरे और भलस्वा फ्लाईओवर पर चढ़ने के बजाय
बगल से गुजर रहे थे,

तभी गोल चक्कर पर लगे डिवाइडर से टकराकर गिर गए।

इस घटना में हेडकांस्टेबल के सिर
में चोट लगी।

पुलिस ने उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई। पुलिस ने
लापरवाही से मौत की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील के
परिवार में पत्नी और 12 व दस साल के दो बेटे हैं। मृतक के पिता हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं।