29d8569f ef96 4010 bf1c 46a416bad2a7

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग पर कैंची धाम नीम करौली महाराज का प्रसिद्ध मन्दिर है।

जहां 15 जून को विशाल मेला लगा हुआ था और नीम करौली महाराज के दर्शनों को देर रात से भक्तों की अपार भीड़ लगी हुई थी। इस अवसर पर भक्तों ने मालपुआ का प्रसाद भी ग्रहण किया था।

वहीं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (अवकाश प्राप्त) ने सरोवर नगरी नैनीताल राजभवन से कैंचीधाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए।

राज्यपाल व उनके परिजनों ने कैंची धाम मन्दिर में बने सभी देवी देवताओं के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि कैंंचीधाम आकर एक अलग ही आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। बाबा नीब करौरी महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है।

यहां देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं। जो उत्तराखंड का सौभाग्य है। राज्यपाल ने इस दौरान श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।

वहीं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदानंद ने नीम करौली मंदिर के इतिहास आदि की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर,

ट्रस्ट की सचिव जया प्रसाद, प्रबंधक विनोद जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।