Untitled design 2022 03 26T163418.718

मुंबई, 26 मार्च  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेल टैंकर पलटने से मुंबई से जुड़ा यातायात
बाधित हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे छह लेन के एक्सप्रेसवे की पुणे-मुंबई लेन पर तेज रफ्तार टैंकर
पलटने से राजमार्ग पर तेल फैल गया।

घटना उस स्थान के पास हुई जहां पहले ब्रिटिश काल का अमृतांजन पुल
था। दो साल पहले वह पुल गिर गया था।

उन्होंने कहा, ”मुंबई जाने के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित है। सैकड़ों वाहन भारी ट्रैफिक जाम में फंस गए हैं।
घटना के कारण एक्सप्रेसवे का 30 किलोमीटर का हिस्सा प्रभावित हुआ है।”

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेल रिसाव के कारण एक कंटेनर ट्रक फिसल गया है।

राजमार्ग पुलिस, स्थानीय
पुलिस और अन्य अधिकारियों की टीमें एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि
एक्सप्रेस-वे की मुंबई-पुणे लेन पर यातायात सामान्य है।