9c17c9f3 dd1f 48be a452 97e560870045

इंडिया सावधान न्यूज

अल्मोड़ा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा के गरूड़ाबाज में भर्ती घोटाले पर बयान देते हुए कहा है कि यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला उत्तराखंड की आत्मा पर बड़ा जख्म है।

उन्‍होंने कहा कि इस मामले में एसटीएफ अच्छा काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कर्तव्य है कि घोटाले के आखिरी व्यक्ति को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए काम करें।

कांग्रेस की मांग है कि घोटाले की जांच के लिए हाईकोर्ट की बैंच के अधीन स्पेशल टास्क फोर्स बनाई जाए अथवा कोर्ट के अधीन सीबीआई काम करे तभी जांच पुख्ता होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकिम सिंह संस्कृति भाजपा शासनकाल में उत्तराखंड की पहचान बन चुकी है। भाजपा के लोगों का सम्मिलित आशीर्वाद हाकिम सिंह पर है।

हर किसी भाजपा नेता के साथ उसका फोटो है। उन्होंने कहा कि हाकिम सिंह के जरिए सरकारी सेवा में भर्ती में भ्रष्टाचार किया गया है।