वाराणसी, 15 अप्रैल उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान
वाराणसी में पत्नी ऊषा नायडू के साथ शाम को काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के भव्य आयोजन में
भाग लिया। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन किया। गंगा आरती में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। उपराष्ट्रपति दो दिन की वाराणसी यात्रा पर आज शाम अयोध्या से
विशेष रेलगाड़ी से यहां पहुंचे थे। नायडू दम्पति बनारस रेलवे स्टेशन से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। काशीवासियों ने हर
हर महादेव के धर्मघोष से उनका स्वागत किया।
नायडू शनिवार को प्रातः काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन
करेंगे। बाद में वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाकर राष्ट्रवादी चिंतक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

