Tejashwi yadav Mukesh sahani

 खून से लथपथ हालत में मिली बॉडी

Tejashwi yadav Mukesh sahani

VIP Chief Mukesh Sahani father Murder: VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की खून से लथपथ हालत में बॉडी मिली है। हालात देखकर लगता है कि किसी ने बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या की है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन हो सकता है कि जिसने इस वारदात को अंजाम दिया हो।  वारदात के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। दरभंगा के SP जगन्नाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि की है। जगन्नाथ रेड्डी के अनुसार जीतन साहनी का शव उनके घर में मिला है। शव काफी खराब अवस्था में था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दरभंगा में अकेले रहते थे जीतन साहनी

मुकेश साहनी को तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीतन साहनी पर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया है। घर का सारा सामान क्षत-विक्षत हालत में बिखरा पड़ा था। जीतन साहनी दरभंगा स्थित घर में अकेले रहते थे। उनके दोनों बेटे मुकेश साहनी और संतोष साहनी बाहर रहते हैं। जीतन साहनी की एक बेटी भी है, जो शादी के बाद मुंबई में रहती है।

 

हत्या पर बना सस्पेंस

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या काफी रहस्यमयी तरीके से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में रहने वाले जीतन साहनी की हत्या क्यों और कैसे की गई? इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

हत्या के बाद मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार जीतन साहनी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं जीतन साहनी पर भी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

कौन हैं मुकेश साहनी?

मुकेश साहनी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं VIP पार्टी के साथ मुकेश साहनी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। निषाद समुदाय से आने वाले मुकेश साहनी को सन ऑफ मल्लाह कहा जाता है। बिहार में निषादों की आबादी 7 फीसदी है। लोकसभा चुनाव के दौरान मुकेश साहनी का तेजस्वी यादव के साथ कई वीडियो वायरल हुए थे। दोनों हेलीकॉप्टर में मछली खाते भी नजर आए थे। ऐसे में नवरात्री के दौरान मछली खाने को लेकर काफी हंगामा हुआ था।