Untitled design 2022 09 05T003928.359

नई दिल्ली, 04 सितंबर न्यू उस्मानुपर में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक
युवक को उसकी पत्नी के प्रेमी ने चाकू घोपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल 26 वर्षीय

युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच
कर रही है।

पीड़ित युवक न्यू उस्मानपुर में रहता है। वह पानी बेचने का काम करता है, जबकि पत्नी एक बार में
काम करती है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का इलाके में रहने वाले युवक से प्रेम

प्रसंग चल रहा है। वह युवक उसका जानकार है और उससे मिलता-जुलता रहता है। इस प्रेम प्रसंग के
चलते उसकी पत्नी उससे अलग नंद नगरी में रहती है।

पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार की शाम उसकी पत्नी का प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ आया और उसे
शराब पार्टी के लिए यमुना नदी के किनारे लेकर गया। चारों ने वहां बैठकर शराब पी। इसी दौरान

आरोपी ने उसकी पत्नी को लेकर कुछ कहा, जिसे लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दो आरोपियों ने
उसे पकड़ लिया जबकि पत्नी के प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के घायल होने पर तीनों

आरोपी फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।