Untitled design 2022 08 13T194616.692

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 13 अगस्त जिले के बड़कोट क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से
बलात्कार करने के आरोप में उसी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गोविंद (28) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि 27 वर्षीया पीड़िता बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने

जानवरों को चारा देने के लिए छानी (पशुओं को रखने का स्थान) गयी थी और तभी उसे अकेला पाकर गोविंद ने
उसके साथ बलात्कार किया।

तहरीर में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे घटना के बारे में बताने पर जान से
मारने की धमकी भी दी।

बड़कोट थाने के प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार को दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के

खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376/506 में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी को
राजतर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।